बाड़मेर में बसपा की जिला एवं विधानसभा स्तरीय बैठक नौ जुलाई को : लीला राम सिंघाडिया

राजस्थान/ बाड़मेर – बहुजन समाज पार्टी बसपा के संगठन विस्तार अभियान के तहत बाड़मेर में जिला एवं विधानसभा स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. रविंद्र मेघवाल के निर्देशन में होगी। प्रदेश प्रभारी एडवोकेट प्रेम बारूपाल मुख्य अतिथि तथा जोन प्रभारी डॉ. बी.एल. गेंवा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

जिला महासचिव रमेश बडेरा ने बताया कि बैठक में आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की रणनीति,बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, विधान सभावार कार्य योजना , कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तथा जनसंपर्क अभियान पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही कार्यकर्ताओं के सुझावों के आधार पर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की जाएगी।

बैठक के उपरांत जिलेभर में बसपा की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को लेकर व्यापक जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाएगा। जिला संगठन ने सभी जिला, विधानसभा, सेक्टर एवं बूथ स्तरीय पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *