मीरगंज, बरेली। मीरगंज तहसील परिसर मे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की किसान समस्याओं को लेकर किसान पंचायत हुई। मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन उप जिलाधिकारी मीरगंज को सौंपा और चेतावनी दी गई 15 दिन मे समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चित कालीन धरना होगा। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं प्रशासन की होगी। इसी बीच दुर्गेश मौर्य को मंडल महासचिव नियुक्त किया गया।इस अवसर पर बरेली मंडल अध्यक्ष अरुण राठी, जिलाध्यक्ष तेजपाल गंगवार, जिला उपाध्यक्ष पूरन लाल राठौर, सचिव हरीश कुमार, तहसील मीडिया प्रभारी दानिश अख्तर, बहेडी तहसील अध्यक्ष अरविंद गंगवार ने जोरदार स्वागत किया।।
बरेली से कपिल यादव