भाभी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, पांच पर मुकदमा दर्ज

नवाबगंज, बरेली। जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र मे युवक ने भाभी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। भाभी ने घटना की शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर घटना के दो माह बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना नवाबगंज क्षेत्र की निवासी महिला ने बताया कि उसका देवर आए दिन उसके साथ छेड़खानी करता है।शिकायत सास, ससुर व अन्य ससुरालियों से की लेकिन सभी ने उसे डरा धमकाकर चुप कर दिया। पांच फरवरी को पति बाहर गए थे। उसे अकेला देखकर देवर महिला के कमरे मे घुस गया। आरोप है कि सास, ससुर व दोनो ननदों ने बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। देवर ने महिला के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। तब तक महिला का पति आ गया। इस पर आरोपी देवर वहां से भाग गया। इस पर घर वाले जायदाद से बेदखल करने की धमकी देकर पति पत्नी को बात रफा दफा करने का दबाव बनाने लगे। महिला ने मामले की शिकायत थाना पुलिस और जिले के आला अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने देवर प्रदीप कुमार, ससुर रामसिंह, सास वेदी देवी, ननद सुमन और सुखरानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *