बरेली। प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं जिले के चुनाव अधिकारी नरेंद्र कश्यप ने कहा कि जिले के सभी मंडलों में 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों का चुनाव संपन्न कराए। इसके लिए अभी से ही प्रक्रिया प्रारंभ करनी होगी। वह रविवार को भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइंस कार्यालय पर समन्वय बैठक को संबोधित कर बोल रहे थे। नरेंद्र कश्यप ने कहा कि 31 दिसंबर तक जिलाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न होगा। इस चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 50 फीसदी से अधिक बूथ समिति का गठन होना आवश्यक है। जहां 50 प्रतिशत बूथ समितियां का गठन नही है वहां चुनाव प्रक्रिया या चयन प्रक्रिया आरंभ नही होगी। मंडल अध्यक्ष के लिए सर्व समिति बनाने के लिए जिला चुनाव अधिकारी, जिला शहर चुनाव अधिकारी, मंडल चुनाव अधिकारी संबंधित निर्वाचित जनप्रतिनिधि, पार्टी की वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उचित परामर्श करने के उपरांत प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए। मंडल मे चुनाव से पूर्व सक्रिय सदस्यता का सत्यापन करना आवश्यक है तथा यह भी सुनिश्चित कर लें कि केवल सक्रिय सदस्य ही मंडल अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित अनुमोदित और निर्वाचित हो सकेंगे। मंडल अध्यक्ष कम से कम दो बूथ अध्यक्षों द्वारा नाम प्रस्तावित होगा तथा मंडल अध्यक्ष कम से कम दो बार सक्रिय सदस्य रह चुका हो। मंडल अध्यक्ष की आयु 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। इस अवसर पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला चुनाव अधिकारी ज्ञान तिवारी, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, जिला पंचायत अध्य्क्ष रश्मि पटेल, विधायक डॉ एमपी आर्य, विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य, राजकुमार शर्मा, मेघनाथ सिंह कठेरिया, हरिशंकर गंगवार, सोमपाल शर्मा, वीरपाल गंगवार, डॉ निर्भय गुर्जर, नीरेंद्र सिंह राठौर, अंकित माहेश्वरी, अजय सक्सेना, अभय चौहान, राहुल साहू, सम्राट सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव