भाजपा ने डीडीपुरम से निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख

बरेली। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत डीडीपुरम से भरतीय जनता पार्टी के तत्वावधान मे विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों भाजपाइयों समेत शहर के लोग मौजूद रहे। इस विशाल तिरंगा यात्रा मे लोग बाइक,स्कूटर व पैदल मौजद रहे। तिरंगा यात्रा डीडीपुरम से शुरू होकर कोहाड़ापीर, कुतुबखाना, जिला अस्पताल रोड, कोतवाली रोड से अयूब खां चौराहा से चौकी चौराहा होते हुए कमिश्नरी मे बने शहीद स्मारक पर सम्पन्न हुई। इस मौके पर सांसद संतोष गंगवार व भाजपा एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने बताया शहर के बच्चे-बच्चे को अपने देश के बारे मे पता होना चाहिये। इस तिरंगा यात्रा के जरिये हम लोगों में देश प्रेम की भावना जगा रहे हैं। सभी का दायित्व है कि वह देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करे। वही भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलशन आनंद ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर इस वार एक अभियान चलाया है हर घर तिरंगा। देश के लोगों के लिए बड़े सौभाग्य की बात है। बरेली में पंद्रह अगस्त तक भाजपा हर घर में तिरंगा लगवाएगी। ताकि आजादी के इस स्वर्णिम दिन को सभी याद रखें। आज तिरंगा यात्रा निकालने के पीछे यह उद्देश्य है सभी जाति धर्म के लोग इसमे शामिल होकर एकता की मिसाल कायम कर रहे है। वही महापौर उमेश गौतम ने बताया कि आजादी के इस महापर्व को मनाने के लिए हरकोई अपनी भागदारी देना चाहता है। तिरंगा यात्रा के दौरान कोतवाली के सामने सीओ की गाड़ी बीच रास्ते में खराब हो गई। इस दौरान यात्रा कोतवाली के पास पहुंचने वाली थी। आनन-फानन में ट्रैफिक व पुलिस के सिपाहियों ने धक्का देकर गाड़ी को हटाकर रास्ता साफ किया। अगर वह लोग गाड़ी नहीं हटाते तो तिरंगा यात्रा के दौरान काफी दिक्कत हो सकती थी। तिरंगा यात्रा मे महानगर अध्यक्ष डाक्टर केएम अरोड़ा, शहर विधायक डॉक्टर अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महापौर उमेश गौतम, समस्त भाजपा पार्षद, महिला मोर्चा की भाजपा कार्यकर्ता आदि तिरंगा यात्रा में मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *