आंवला, सिरौली। बुधवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने सिरौली और रामनगर मे कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर उन्हें गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान मे करने के लिए कहा। सिरौली के एक रिसार्ट में कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में मतदाताओं को प्रपत्र भरवाने में सहयोग करें। उन्होने रामनगर मे श्वेताम्बर जैन मंदिर मे बैठक में कहा कि वह एसआईआर के कार्यक्रम में लगकर अपने-अपने बूथ पर वोटों को बढ़वाने का काम करें। विधानसभा प्रभारी राकेश मोहन त्यागी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट वोटर्स डॉट ईसीआई इन पर जाकर मतदाता सूची देखी जा सकती है। यहां ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह, मित्रपाल सिंह, जगदीश सिंह, मनोज शर्मा, यशु गुप्ता, मुनीश वर्मा एडवोकेट, राजवीर सिंह, सुंदरलाल लोधी, भानु प्रताप वर्मा, पुष्पेंद्र वर्मा, मुरारी लाल आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
