बहेड़ी, बरेली। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को चुनावी समर में पूरी ताकत से जुटने के लिए तैयार करने लगी है। रविवार को कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए उनको पार्टी की रीढ़ बताया, और केंद्र व प्रदेश की सरकारें उन्हीं की बदौलत बनने की बात कही गई। शहर के एक बैंकट हाल में आयोजित कार्यक्रम में श्रुति गंगवार को मुख्य अतिथि की तौर पर बुलाया गया था। कार्यक्रम में श्रुति ने कार्यकर्ताओं की तारीफ़ की, और कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही फल हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही सबसे बड़ा है, और समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा सम्मान मिलता है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों और योजनाओं की तारीफ़ करते हुए कार्यकर्ताओं से जन कल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बहेड़ी क्षेत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों से विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने सपा विधायक पर क्षेत्र के लिए कोई काम न कराने का आरोप भी जड़ा। उन्होंने बूथ अध्यक्षों और पन्ना प्रमुखों को पट्टीका और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा के चौधरी आराम सिंह, अजय जायसवाल बाबी, सरदार जैल सिंह, सरदार जुझार सिंह, मोहन सिंह, भजनलाल गंगवार एडवोकेट, सभासद ओम प्रकाश, परमेंद्र सिंह, रमेश सिंह, कन्हई लाल, स्मृति जौहरी, सुशील कुमार कश्यप, सोनी जायसवाल, सोनी गुप्ता, नरेश पुन शर्मा, विजय पाल, सुमन सक्सेना, गौरव पाल, रूप किशोर गंगवार, उमेश कश्यप, रोशन, चिंतामणि राठौर, हर्षवर्धन दुबे, शानू गंगवार गौरव जायसवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र सक्सेना ने किया।।
बरेली से कपिल यादव
