Breaking News

बिहार तस्करी कर ले जाई जा रही 15 लाख की शराब बरामद

चन्दौली- खबर चंदौली से है यहां पुलिस ने चोकर भूसी से लदे ट्रक में करीब 15 लाख रुपये का अवैध देसी शराब बरामद किया है। पुलिस ने मौके से ट्रक के खलासी को गिरफ्तार कर लिया है वही ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भागने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार चंदौली पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी बीच एक ट्रक को जब रोक कर चेक किया तो उसमें पशुओं को खाने की चोकर व भूसी रखी हुई थी। शक होने पर पुलिस ने ट्रक को अच्छी तरह से खंगाला उसमें 458 पेटी अवैध देशी शराब छिपाकर रखे हुए मिले । पुलिस को ट्रक से एक फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुआ फिलहाल पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है । चंदौली पुलिस अधीक्षक चंदौली संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक में नीचे भारी मात्रा में शराब की पेटियां रखने के बाद ऊपर से बोरों में पशु आहार भरकर उसे छुपाने का प्रयास किया गया था यह शराब नैनो ब्रांड की है जो हिमाचल प्रदेश की बनी हुई है जिसे तस्करी कर बिहार के बक्सर में ले जाया जा रहा है उन्होंने बताया कि बरामद करने वाली पुलिस टीम को ₹10000 का पुरस्कार भी दिया जाएगा।

सुनील विश्राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *