बसपा मे फिर बदले जिलाध्यक्ष, डॉ.जयपाल को बरेली की मिली कमान

बरेली। सोमवार को बहुजन समाज पार्टी मे एक बार फिर जिला स्तर पर बड़ा उलटफेर हुआ है। पार्टी प्रमुख ने जिलाध्यक्ष ओमकार कातिब को हटाकर उनकी जगह पुनः डॉ.जयपाल सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया है। बीते दो साल में डॉ.जयपाल पहले भी दो बार जिलाध्यक्ष रह चुके है। इसके साथ ही मंडल और जिला स्तर पर भी कई पदाधिकारी नियुक्त किए गए है। सोमवार को बसपा जिलाध्यक्ष पद पर डॉ.जयपाल सिंह की तैनाती की गई। इसके साथ ही मंडल प्रभारी टीम ए मे गाजियाबाद के विजय सिंह, बरेली के राजवीर सिंह और बदायूं के रवि मौर्य को शामिल किया गया है। मंडल प्रभारी टीम बी में भीमराव अंबेडकर, पंकज कुरील और जफर मलिक को शामिल किया गया है। इसके साथ ही बुलंदशहर के पूर्व एमएलसी धर्मवीर सिंह अशोक को बरेली मंडल में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। बसपा में जिलाध्यक्ष पद पर बीते दो साल मे कई बार बदलाव हो चुका है। डॉ.जयपाल सिंह के बाद राजीव कुमार, ओमकार कातिब को कमान मिली। इस बीच डॉ.जयपाल सिंह को पहले भी एक बार कमान मिल चुकी थी। अब उनको फिर से पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *