बरेली मे कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक संपन्‍न हुई जुमे की नमाज, पुलिस-प्रशासन ने ली राहत की सांस

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली।।जिले मे शहर से लेकर देहात तक जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्‍न हो गई। संवेदनशीलता को देखते सुरक्षा व्‍यवस्‍था के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन ने माहौल शांतिपूर्वक बनाए रखने के लिए मुस्लिम धर्मगुरुओं से सहयोग मांगा था। इसका भी असर दिखा। दोपहर डेढ़ बजे किला के जामा मस्जिद पर नमाज अदा की गई। साथ ही अन्य मस्जिदों में भी शांतिपूर्वक नमाज अदा की गई। नमाज के बाद सभी नमाजी अपने-अपने घर चले गए। कही भी कोई प्रदर्शन जैसी स्थिति नहीं बनी। इससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि नमाज के दौरान पूरी तरह से शांति रही। कही कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। इस दौरान डीएम शिवाकांत द्विवेदी व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण शहर मे भ्रमण करते नजर आए। बही फतेहगंज पश्चिमी कस्बे मे जुमे की नमाज को लेकर पुलिस सुबह से ही अलर्ट दिखी। सुरक्षा के मद्देनजर कस्बे की सभी मस्जिदों पर पुलिस तैनात रही। थाना प्रभारी संजय सिंह ने सुबह से ही अतिसंवेदनशील गांवों में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया था। वही शुक्रवार को चौकी प्रभारी ललित कुमार, एसआई सुरेश चंद्र, एसआई अर्जित कुमार ने टीम के साथ कस्बे मे गश्त कर मस्जिद इंतजामिया से बातचीत कर हालात का जायजा लिया। वहीं जामा मस्जिद, गौसिया मस्जिद हुसैनी मस्जिद, कादरी मस्जिद, अजहरी मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज के दौरान देश मे अमन चैन की दुआ की गई। नमाज के बाद सभी नमाजी अपने अपने घर को चले गए। शहर के किला स्थित जामा मे जुमे की नमाज शांतिपूर्ण से पढ़ी गई। वही प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती खुर्शीद आलम  ने नमाजियों से रविवार को तीन से पांच बजे के बीच इस्लामिया इंटर कालेज के मैदान में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के लोग सभी धर्मों के लोगों का सम्मान करते हुए किसी को नुकसान न पहुंचाएं। नमाज पढ़ने के पहले उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील भी की। उनकी अपील का असर रहा कि नमाज के बाद सभी लोग शांतिपूर्वक अपने-अपने घर चले गए। जुमा की नमाज से पहले दरगाह आला हजरत की ओर से भी शांति बनाए रखने की अपील की गई थी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *