फैजाबाद एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर अयोध्या के युवक की मौत

बरेली। शनिवार की रात फैजाबाद एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो। युवकय अयोध्या का रहने वाला है। ट्रेन मे अधिक भीड़ होने के कारण यात्री कोच गेट पर बैठकर सफर कर रहा था। माना जा रहा है कि नीद आने से वह गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई। रविवार की सुबह को पटरी किनारे शव देखा गया तो फरीदपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। आपको बता दें कि रेल कर्मचारियों के मुताबिक शनिवार की रात्रि करीब 12 बजे दिल्ली- फैजाबाद एक्सप्रेस बरेली जंक्शन से गुजरी। करीब 12:30 बजे पितांबरपुर सेक्शन मे अयोध्या निवासी 35 वर्षीय बबलू चलती ट्रेन से गिर गया। बबलू के पास से दिल्ली से फैजाबाद जाने का टिकट बरामद हुआ है। कुछ मोबाइल नंबर भी डायरी में मिले हैं। पूरी रात शव ट्रैक किनारे पड़ा रहा। रविवार की सुबह गेटमैन को किसी ने रेल ट्रैक किनारे शव पड़ा होने की सूचना दी। इसके बाद कंट्रोल मैसेज जारी किया गया। आरपीएफ – जीआरपी मौके पर पहुंची। सिविल पुलिस क्षेत्र का घटना स्थल माना गया। इसलिए फरीदपुर पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा रिपोर्ट के लिए तैयार कराई गई। जीआरपी इंस्पेक्टर अमीराम सिंह का कहना है कि दिल्ली फैजाबाद एक्सप्रेस से गिरकर मरने वाले यात्री के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। फरीदपुर पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाई की है और शव पोस्टमार्टम को भेजा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *