फर्जी हस्ताक्षर कर मेडिकल कार्ड बनाने के मामले मे जांच शुरू

बरेली। स्टेशन अधीक्षक के फर्जी हस्ताक्षर कर मेडिकल कार्ड बनाने के मामले मे जांच शुरू हो गई है। आरपीएफ ने रिकॉर्ड मांगा है। वेंडरों के फर्जी मेडिकल बनाने का मामला मीडिया के माध्यम से मंडल ऑफिस मुरादाबाद के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया। इस मामले में आरपीएफ को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। आरपीएफ ने सभी रजिस्टर्ड वेंडर का रिकॉर्ड एसएस आफिस से मांगा। एक टीम बनाकर चेकिंग शुरू कराई गई, जिससे जंक्शन पर खलबली मच गई। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने भी  वेंडरों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। हर वेंडर का सत्यापन किया जाएगा। यदि कोई फर्जी वेंडर पकड़ा जाता है तो संबंधित ठेकेदार और एजेंसी का नाम भी कार्रवाई में खोला जाएगा, ताकि उसे ब्लैक लिस्टेड किया जा सके। एसएस के फर्जी हस्ताक्षर कर कई मेडिकल कार्ड अवैध वेंडर को दे दिए गए। दो दिन पहले जंक्शन पर वेंडर खूबचन्द्र के नाम से फर्जी मेडिकल कार्ड पकड़ा गया था। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने उस कार्ड पर अपने हस्ताक्षर को फर्जी बताया था। आरपीएफ इंस्पेक्टर वीके सिसोदिया का कहना है कि फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *