विवादित बयान के मामले मे सपा विधायक शहजिल इस्लाम सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज

बरेली। भोजीपुरा सपा विधायक शहजिल इस्लाम के भड़काऊ भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। दोनों पर यह मामला हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी द्वारा तहरीर देने पर दर्ज हुआ है। गौरतलब है कि सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने विवादित बयान दिया था जिसका वीडियाे वायरल हुआ था। इस मामले इंटेलीजेंस भी अपनी रिपोर्ट शासन को भेज रहा है। दो दिन पहले बरेली के भोजीपुरा विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने वाले सपा विधायक शहजिल इस्लाम बारादरी थाना क्षेत्र में सपा नेताओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। सम्मान समारोह के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने यहां तक कह डाला था कि अगर उनके मुंह से आवाज निकलेगी तो हमारी बंदूक से धुआं नहीं निकलेगा बल्कि गोलियां निकलेंगी। हम लोग भी हाथों हाथ जवाब देंगे। विधायक शहजिल इस्लाम के इस बयान के बाद भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ अन्य हिंदू संगठन के नेताओं में आक्रोश था। इसके बाद विधायक के खिलाफ जमकर विरोध हुआ। सोमवार को बारादरी पुलिस ने हिंदू युवा वाहिनी के नेता अनूप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *