फरीदपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने नियत समय पर जन समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश

बरेली- जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के अंदर कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर आ रही शिकायतों का निस्तारण समयान्तर्गत करें, कोई भी शिकायत डिफाल्टर न होने पाए। उन्होंने कहा कि आई.जी.आर.एस. में बरेली की रैंकिंग में सुधार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आई.जी.आर.एस. की लगातार मॉनिटरिंग सीधे मुख्यमंत्री स्तर से की जा रही है, इसकी शिकायतों का अत्यंत सतर्कता के साथ निस्तारण किया जाए। उन्होंने ई.ओ. डूडा को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिन लोगों को अभी तक आवास नहीं मिले है, उनकी सूची बनाकर उप जिलाधिकारी, फरीदपुर को एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध करा दी जाए।
जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में आज तहसील फरीदपुर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें मौके पर ही 6 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रोहित सिंह सजवाण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बलबीर सिंह, उप जिलाधिकारी फरीदपुर श्री अजय कुमार उपाध्याय, परियोजना निदेशक श्री तेजवन्त सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्पिथित रहे।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शिकायतकर्ता राम विलास पुत्र अनोखे ग्राम वाडेया खुर्द तहसील फरीदपुर ने बताया कि उन्होंने अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत करवाया था, परन्तु अभी तक उन्हें आवास नहीं मिला है। जिलाधिकारी ने ई.ओ. डूडा को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए जल्द आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता श्रीमती मीना देवी पत्नी स्व. हरभान सिंह निवासी ग्राम रुरिया थाना फरीदपुर ने बताया कि पति की मृत्यु हो गई है उनके पति के नाम पर 10 बीघा जमीन है, जिसमें गेहूं की फसल खड़ी है जो उनके जेठ ने बेच दी है और पूरा पैसा भी जेठ ने रख लिया है। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी फरीदपुर को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *