हरियाणा/झज्जर- अखंड भारत यात्रा झज्जर पहुंचने पर यात्रा का झज्जर के पत्रकारों व स्थानीय लोगों द्वारा अखंड भारत यात्रा के श्री कृष्ण धर्मशाला पर पहुंचने पर स्वागत किया तदोपरांत मुख्य अतिथि नीलम अहलावत चेयरपर्सन दी झज्जर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक झज्जर एवं प्रधान जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक चेयरमैन एसोसिएशन हरियाणा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया यह यात्रा यहां से पैदल चलकर सिलानी गेट, तीन मूर्ती मंदिर, यादव धर्मशाला होते हुए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर पहुंचीं। कन्या विद्यालय में प्रतिभागी छात्राओ का सम्मान किया गया। यात्रा में पांच राज्यों हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब एवं उत्तरप्रदेश की बेटियों नें भाग लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नीलम अहलावत चेयरपर्सन दी झज्जर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक झज्जर, अति विशिष्ट अतिथि समाज सेवी गोपाल गोयल वाइस चेयरमैन, हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड, डी.पी.आर.ओ बिजेन्द्र उपस्थित रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता नविन्दर कुमार डायरेक्टर दा हाइट्स शिक्षण संस्था झज्जर ने की। कार्यक्रम सहयोगी नीरज कुमार भगतजी रहे। यात्रा के संयोजक मनमोहन खंडेलवाल रहे।
कार्यक्रम में मांसी, कुमकुम मिनाक्षी, सारीन, प्रियंका, प्रिती, तन्नू अंबिका, अन्नू, नीरु एवं खुशी आदि बेटियों को अनेक क्षेत्रों में प्रतिभावान कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
मुख्यअतिथि दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की चेयरपर्सन व जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक चेयरमैन एसोशिएशन हरियाणा की प्रधान नीलम अहलावत ने अपना वक्तव्य पेश करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के तहत इस अखंड भारत संदेश एक भारत श्रेष्ठ भारत की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर, 2015 को सरदार वल्लभभाई पटेल की 140वीं जयंती के अवसर पर की थी। इस अभिनव उपाय के माध्यम से, विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की संस्कृति, परंपराओं और प्रथाओं के ज्ञान से राज्यों के बीच एक बढ़ी हुई समझ और संबंधों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे भारत की एकता और अखंडता मजबूत होगी। उन्होनें कहा कि बड़े ही हर्ष का विषय है कि देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने बेटी-बचाओं, बेटी पढ़ाओ का शुभारम्भ भी हरियाणा से ही किया था। आज प्रदेश की बेटियां किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या खेल हो। आज की बेटी केवल चूल्हा चौका करने तक सीमित नहीं रह गई है। यह परिकल्पना की गई है कि इस आदान-प्रदान के माध्यम से विभिन्न राज्यों की भाषा, संस्कृति, परंपराओं और प्रथाओं का ज्ञान एक दूसरे के बीच एक बढ़ी हुई समझ और बंधन को जन्म देगा, जिससे भारत की एकता और अखंडता मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि किसी उद्देश्य को लेकर किया गया आयोजन तभी सार्थक सिद्ध होगा, जब उसमें भागीदारी करने वाले प्रतिभागी दिल से जुड़े होते हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के तहत इस अखंड भारत संदेश यात्रा में शामिल बेटियों में राष्ट्र-भक्ति के प्रति जोश का संचार करते हुए कहा कि यह यात्रा समाज में एकता का संदेश देगी। उन्होनें अखंड भारत यात्रा-2022 में शामिल बेटियों को सफल जीवन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस यात्रा का उनकी जिंदगी में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नीलम अहलावत ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा एक-हरियाणवी एक के सपने को साकार करने में दिन रात एक कर दी है एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने संगठन मे महिलाओं को विशेष स्थान प्रदान किया है।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव नरेन्द्र, वेद आर्य, संजीत खन्ना, नरेश बेड़वाल, रमाकान्त, संदीप जांगड़ा, प्रकाश धनखड़, मनीषा चौपड़ा, मा0 जितेन्द्र, कपिल गर्ग आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।
अखंड भारत यात्रा का जिले में पहुंचने पर किया स्वागत:हरियाणा की बेटियां किसी क्षेत्र मे नहीं पीछे-नीलम अहलावत
