प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी सलीम की हत्या

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में तीन माह पूर्व रेलवे पहिए के ब्रेक शू से हमला कर एक युवक की हत्या की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की हत्या प्रेम प्रसंग के चक्कर में की गई थी। पुलिस ने पकड़े गये युवक के पास से हत्या में प्रयोग किया गया ब्रेक शू बरामद कर लिया है।

प्रेमनगर थानान्तर्गत पुलिया नम्बर 9 निवासी अब्दुल साजिद ने 17 मार्च को थाने में शिकायत करते हुए बताया था कि उसके पिता की पुरानी रंजिश के कारण रवि जोशी, राजेन्द्र जोशी और सुरेश जोशी ने रेलवे पहिये का ब्रेक शू से हमला करते हुए हत्या कर दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरु कर दी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार छानबीन में जुट गई।

एसएसपी विनोद कुमार के निर्देश पर प्रेमनगर थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ मामला खुलासा करने के लिए हकीकत जानने का प्रयास शुरु कर दिया। छानबीन करते हुए पुलिस हत्या कारण कुछ और ही पता चला। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी की तलाशी की जा रही थी। तभी उसे पता चला कि गरिया फाटक पर उक्त घटना का हत्यारोपी मौजूद है। सूचना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस टीम बताये गये स्थान पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवक को थाने लाया गया जहां पूछतांछ में उसने अपना नाम गोप चौहान उर्फ उदय प्रताप सिंह चौहान निवासी महाराजपुरा प्रेमनगर बताया। पकड़े गये युवक के पास से घटना में प्रयोग किया गया रेलवे पहिया का ब्रेक शू बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार पकड़े गये हत्यारोपी गोपी चंन्द ने बताया कि मृतक अब्दुल सलीम के एक लड़की से अवैध सम्बंध थे। उसी लड़की से हत्यारोपी गोपी चन्द्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इसकी जानकारी गोपी चंद्र को हुई तो वह इस बात को बर्दास्त नहीं कर पाया और उसने निर्णय लेते हुए अब्दुल सलीम की हत्या कर दी। पुलिस ने पकड़े गये हत्यारोपी के खिलाफ कार्रवाही करते हुए जेल भेज दिया।

रिपोर्ट: उदय नारायण कुशवाहा (झांसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।