बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के उड़ान पब्लिक स्कूल मे चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण के तृतीय बैच का समापन शनिवार को समापन हुआ। इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज अग्रास के प्रवक्ता व पूर्व एआरपी बीपी सिंह ने अध्यापकों को एफएलएन प्रशिक्षण मे बताए गए तरीके और गतिविधियों को विद्यालयों मे प्रयोग करने के लिए कहा। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित गतिविधियों पर चर्चा की गई। एआरपी आशीष शर्मा, राजीव वैश्य, संगीता मित्तल, संदर्भ दाता मनोज शर्मा, भगवान दास ने विस्तार से चर्चा कर शिक्षण की नई पद्धतियों से अवगत कराया। प्रशिक्षण की व्यवस्था प्रद्युम्न यादव ने की। इस प्रशिक्षण मे शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रही।।
बरेली से कपिल यादव
