प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जलेगा आशीर्वाद का दीया

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात अक्तूबर को गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री के रूप में शासन प्रमुख के तौर पर 25 वर्ष पूरे करेंगे। इस यात्रा के प्रति कृतज्ञता जताने के लिए जिले में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जायेगा। इसकी तैयारी के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक में अभियान की नोडल अधिकारी सीडीओ देवयानी ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री का जन्मदिन ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा जिसके अंतर्गत रक्तदान शिविर आयोजित होंगे। कामगारों को टूल किट का वितरण किया जायेगा और सार्वजनिक स्थानों, सरकारी कार्यालयों लाभार्थियों के घरों, ग्राम पंचायतों व नगर निकायों में आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा। मेरे सपनों का भारत थीम पर स्कूल से विश्वविद्यालय तक में चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। समस्त विकासखंडों में सेवा सेतु के अंतर्गत सेवा शिविरों का आयोजन कर वंचित पात्रों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *