पेड़ से लटका मिला युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त

आंवला, बरेली। आंवला-वजीरगंज रोड स्थित ग्राम कन्थरी में नागेश्वर मंदिर के पास एक खेत की मेड़ पर खड़े बेल के पेड़ से एक अज्ञात युवक का शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को थाना क्षेत्र में गांव कन्थरी मे नागेश्वर मंदिर के समीप खेत की मेड़ पर खड़े एक बेल के पेड़ पर लगभग 28 वर्षीय अज्ञात युवक का शव उसकी ही शर्ट के फंदे से लटका मिला है। राहगीरों ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाना पुलिस को दी। आंवला थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। साक्ष्य संकलन के लिए फील्ड यूनिट फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने आसपास गांवों के लोगों को बुलाकर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी बीनू सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक की शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जायेगी।

— बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *