Breaking News

पूर्व भाजपा सांसद के फुफेरे भाई पर बांके से कातिलाना हमला, काट दिए हाथ-पैर, हालत गंभीर

रिठौरा, बरेली। जनपद के रिठौरा मे आंवला के पूर्व भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के फुफेरे भाई पर गुरुवार को तीन लोगों ने बांके से कातिलाना हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गए। उनको मिनी बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके बेटे ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना हाफिजगंज क्षेत्र के कस्बे के मोहल्ला काहरान निवासी युधिष्ठिर कस्बे में पीलीभीत रोड पर बाजार के सामने चाट का ठेला लगाता है। उसका पड़ोस में एक फड़ लगाने वाले से विवाद चल रहा है। गुरुवार की रात्रि करीब साढ़े आठ बजे युधिष्ठिर अपना ठेला लेकर लौट था। आरोप है कि रास्ते में संतोष वर्मा के मकान के सामने पड़ोस में सड़क किनारे फड़ वाले ने उन्हें घेर लिया। पहले तो हमलावरों ने युधिष्ठिर को बुरी तरह पीटा और बाद मे धारदार हथियार से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। युधिष्ठिर का एक पैर और हाथ काट दिया। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई तो हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज वैभव गुप्ता मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल को नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया। युधिष्ठिर आंवला के पूर्व सांसद का फुफेरा भाई है। हालांकि पुलिस जांच कर रही थी। इधर, सूचना मिलने पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप युधिष्ठिर से मिलने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। वही पुलिस चौकी इंचार्ज वैभव गुप्ता ने बताया कि आरोपियों की तलाश हो रही है। युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों से बात हुई है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नही जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *