देहरादून- उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर भाजपा ने इतिहास रचने का काम किया है।. हालांकि, इन सबके बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी का खटीमा सीट से चुनाव हार जाना सबको चौंकाने वाला रहा। जिसके बाद से सीएम फेस को लेकर चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं।
धामी के चुनाव हारने के बाद से कयास लगाया जा रहा है कि देवभूमि में किसी और को सीएम बनाया जा सकता है, लेकिन कई पार्टी विधायकों ने पुष्कर धामी के लिए अपना समर्थन जताया है। इतना ही नहीं, उन्होंने धामी के चुनाव लड़ने के लिए अपनी सीट भी छोड़ने की भी बात कही है। पार्टी में कई ऐसे विधायक हैं, जो धामी को एक बार फिर से सीएम बनाना चाहते हैं। भाजपा प्रदेश मीडिया मनवीर सिंह ने कहा कि चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी और कपकोट विधायक सुरेश गड़िया के बाद अब भाजपा के चार और विधायकों ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने की पेशकश की है। आधा दर्जन विधायक सीएम के लिए अपनी सीट छोड़ने को तैयार। गौरतलब है कि रामनगर से विधायक दीवान सिंह बिष्ट और काशीपुर से नवनिर्वाचित विधायक त्रिलोक सिंह चीमा की भी पसंद धामी हैं। चीमा का कहना है कि राज्य को धामी जैसा ऊर्जावान और युवा सीएम मिलना चाहिए।
– सहारनपुर से सुनील चौधरी
