पुलिस की सक्रियता देख मासूम को छोड़कर फरार हुए अपहरण कर्ता

इलाहाबाद- होलागढ़ थाना के अंर्तगत हरिचेर दुबे का पूरा गांव में कल 3 बजे आठ वर्षीय प्रिंस पुत्र अशोक कुमार उपाध्याय का गांव के बगल के आर पब्लिक स्कूल से घर आते समय कुछ अज्ञात लोगों ने अगवा कर लिया था। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मामले को संज्ञान लेते हुए सक्रियता दिखाई। तत्पश्चात पूरे जिले में सघन जांच के आदेश दे दिए गये। होलागढ़ थाना छेत्र से करीब 11 किलोमीटर दूर सोराम तहसील मुख्यालय रात करीब 11,बजकर 30 मिनट पर सोराम पुलिस की सघन चेकिंग देखकर बदमाश खुद को सुरक्षित न समझकर प्रिंस को वहीं छोड़कर फरार हो गए। प्रिंस की घर वापसी की सूचना मिलते ही घर में पड़ी आफत पर ख़ुशियाँ का ठिकाना नही रहा। पुलिस की सक्रियता से आज प्रिंस अपने घर पहुंच कर अपने माता पिता और परिवार वालों को पाकर काफी खुश था। पिता अशोक कुमार मीडिया की तत्परता और प्रशासन की सतर्कता से काफी खुश होकर धन्यबाद दिया यह समाचार सबसे पहले “Antim Vikalp “ने अपने पोर्टल पर प्रकाशित किया था।

-इलाहाबाद,होलागढ़ से सत्येंद्र कुशवाहा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *