पुलिया नहीं बनने से हाईवे पर बह रहा पानी, फसलें जलमग्न

नवाबगंज, बरेली। विधायक डॉ. एमपी आर्य ने रविवार को पीलीभीत हाईवे से सटे ग्राम खंजनपुर, गरगड्या का निरीक्षण किया। इस दौरान बरेली-सितारगंज हाईवे पर पुलिया न बनने से सड़क पर पानी बहता मिला। जल निकासी बाधित होने से खंजनपुर समेत आसपास के गांवों के खेतों में फसलों को जलमग्न देख विधायक ने मौके पर एनएचएआई के परियोजना निदेशक और एसडीएम को फोन कर नाराजगी जताई और समस्या का स्थाई समाधान को कहा। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि लंबे समय से पुलिया निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन कार्रवाई न होने से हर बरसात में खेतों और सड़कों पर पानी भर जाता है। खंजनपुर, खंजनिया मुडिया, तुमडिया, सहोदर, नगला गरगइया, विसनपुर और इनायतपुर समेत कई गांव बरेली-सितारगंज हाईवे किनारे पानी भरने से प्रभावित हैं। विधायक ने एनएचएआई के पीटी अश्वनी चौहान से फोन पर बार्ता कर जल्द पुलिया निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद एसडीएम सचिन यादव से कहा कि किसानों की फसल बचाना और ग्रामीणों की आवाजाही सुचारू करना प्राथमिकता है। एनएचएआई के पीडी अश्वनी चौहान ने बताया कि विधायक ने हाईवे की प्रगति की जानकारी ली है। खेतों में जलभराव को देखते हुए कुछ स्थानों पर कलबर्ट बनाने की बात हुई है। राजीव गंगवार, शशि कपूर, नरेश गंगवार, प्रधान गगन गंगवार, रोहित गंगवार, बब्लू गंगवार, विपिन गंगवार, रोशन लाल, माखन लाल, धर्मेंद्र बर्मा, दिनेश कुमार, गजेंद्र सिंह, सुमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *