पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल

बरेली। एनएफआईआर के आह्वान पर इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय गेट पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर भूख हड़ताल की। केंद्रीय सहायक मंत्री विनय कुमार चतुर्वेदी व केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि पुरानी पेंशन को लेकर कर्मचारी लगातार मांग करते आ रहे है। कर्मचारी एनपीएस की व्यवस्था से खुद को ठगा महसूस कर रहे है। अगर सरकार इसी तरह हठ धर्मिता दिखाती है तो कर्मचारी रेल का चक्का जाम करने की तरफ बढ़ने को विवश होंगे। सरकार से तत्काल एनपीएस खत्म करने ओपीएस लागू करने की पुरजोर मांग कर रहे है। भूख हड़ताल मे भारी संख्या मे उत्साहपूर्वक कर्मचारियों ने भाग लिया। मंडल मंत्री सतीश बघेल मंडल अध्यक्ष कुमार जितेन्द्र, संयुक्त मंडल मंत्री राजगुरू यादव, कोषाध्यक्ष रामसेवक शाक्य, ओम प्रकाश, आनंद, रामकिशोर बघेल, सुनील बघेल, मानसिंह यादव, दीपक कश्यप, अमित कुमार, सुमित यादव आदि काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *