पांच चोर गिरफ्तार, टेंपो से चोरी का माल बरामद

मीरगंज, बरेली। जनपद के थाना मीरगंज पुलिस ने बुधवार रात मे नथपुरा रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान टेंपो को पकड़ा। पुलिस ने पांच चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने टेंपो से बिजली के खंभों में लगने वाले स्टील के 40 फ्रेम, तमंचे, कारतूस और मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर, चौकी प्रभारी लभारी सूरज पाल सिंह, चौकी प्रभारी पंकज कुमार एवं उपनिरीक्षक अरुण कुमार बुधवार रात में नथपुरा रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने टेंपो को रोका तो चालक भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर टेंपो को पकड़ दिया। पुलिस ने टेंपो से एवरन सिंह, मुनीष कुमार, राजीव, धनपाल निवासी ठिरिया खुर्द मीरगंज एवं शाने आलम निवासी दियोसास मीरगंज को गिरफ्तार कर लिया। टेंपो से चोरी के बिजली के खंभों में लगने वाले 40 स्टील के फ्रेम, तमंचे, कारतूस, तीन मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस ने टेंपो कब्जे में ले लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से थाने में पूछताछ की। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर टेंपो को सीज कर दिया गया। बदमाशों का एक साथी अब्दुल्ला पुत्र वैदू व अनवार पुत्र रहीश निवासी मुरादाबाद फरार है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया पूछताछ मे आरोपी एवरन सिंह ने बताया बरामद स्टील के फ्रेम एक दिन पूर्व सिरौली से चोरी कर लाए थे। स्टील फ्रेम टेंपो में भर कर शाने आलम को बेचने को दिखाने लाए थे। उन्होंने बताया आरोपी इससे पहले भी फ्रेम चोरी कर शाने आलम एवं इरफान को बेच चुके है। शाने आलम आरोपियों से खरीदे माल को मुरादाबाद के अनवार को बेच देता है। एसओ ने बताया सिरौली थाने मे स्टील के फ्रेम की चोरी का मुकदमा दर्ज है। बरामद टेंपो धनपाल के पिता धारा सिंह के नाम पंजीकृत है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *