पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष बने राजू उपाध्याय

बरेली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की रोटरी भवन मे हुई गोष्ठी मे जिलाध्यक्ष ने राजू उपाध्याय को युवा टीम का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल व मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक राजकुमार रहे। जिलाध्यक्ष सुधीश पांडे ने कहा कि संगठन व्यापारियों की हित की आवाज उठाता रहा है और हमेशा उनके साथ खड़ा है। राजू उपाध्याय ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को शासन व प्रशासन के समक्ष जोरदार ढंग से उठाने का काम करेंगे और व्यापारियों के सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम मे प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल, गोविंद दीक्षित, आशीष सिंघल, प्रदीप पुष्कर, नीरेंद्र सिंह राठौर, अंकित शुक्ला, अंकित माहेश्वरी, प्रवीण अग्रवाल, यशवंत सिंह, आदेश प्रताप सिंह, मोनिका यादव, रुचि कपूर आदि व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।