परिषदीय स्कूलों में आज होगी मस्ती की पाठशाला, बाल दिवस पर लगेगा बाल मेला

बरेली। परिषदीय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में छात्रों के लिए अगस्त माह मे बिना स्कूल बैग के एक दिन शुरू होंगे। इन शनिवार को मस्ती की पाठशाला लगाकर बच्चों को विभिन्न गतिविधियों से सिखाने पर जोर दिया जाएगा। 14 नवंबर के तक 10 बैगलेस डे की गतिविधियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए 10 बैगलेस डे का कैलेंडर जारी किया है। 29 अगस्त पांचवें शनिवार को औषधीय पौधे के उद्यान का विकास, कंपोस्ट व वर्मी कंपोस्ट का निर्माण व विद्यालय किचन गार्डेन बनाने मे से एक गतिविधि आयोजित होगी। 12 सितंबर दूसरे शनिवार को जल संरक्षण व वर्षा जल संचयन से संबंधित गतिविधि, 19 सितंबर तीसरे शनिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा व गुड टच-बैड टच की जानकारी, 26 सितंबर चौथे शनिवार को पतंग बनाने-उड़ाने, विज्ञान व स्टेम मॉडल प्रतियोगिता, तीन अक्तूबर पहले शनिवार को वित्तीय साक्षरता व मिनी बैंक, 10 अक्तूबर दूसरे शनिवार को डूडलिंग व दृश्य रचनात्मक कार्य को व संगीत-नाटक में से कोई गतिविधि आयोजित होगी। बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि 17 अक्तूबर तीसरे शनिवार को फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी, 24 अक्तूबर चौथे शनिवार को निर्माण स्थल व सार्वजनिक अवरचना अध्ययन, 31 अक्तूबर पांचवें शनिवार को एआई, रोबोटिक्स व अन्य नई तकनीकी का ज्ञान दिया जाएगा। 14 नवंबर बाल दिवस पर बाल मेला आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर विद्यालय को 10 बैगलेस डे के लिए 6500 रुपये की धनराशि दी गयी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *