फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। परिषदीय विद्यालयों मे मंगलवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई है। प्रधानाध्यापकों ने परीक्षाएं संपन्न कराई। जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई है। मंगलवार को कक्षा दो मे गणित, कक्षा तीन में गणित, संस्कृत/उर्दू और हिन्दी, कक्षा चार और पांच मे हिन्दी, संस्कृत/उर्दू व सामाजिक विषय, कक्षा छह में हिन्दी, संस्कृत/उर्दू व सामाजिक विषय, कक्षा सात और आठ में विज्ञान, संस्कृत/उर्दू और सामाजिक विषय की परीक्षाएं कराई गई। कक्षा एक की परीक्षा केवल मौखिक हुई। कक्षा एक से आठ तक की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित हुई। प्रथम पाली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक परीक्षाएं हुई। प्रश्न पत्रों का बंडल मंगलवार को स्कूल प्रबंध कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति मे खोला गया। प्रश्न पत्र केंद्रों पर पहले ही पहुंचा दिए गए थे। एसएमसी के सदस्यों ने परीक्षा संचालन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बीएसए डॉ विनीता ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है।।
बरेली से कपिल यादव
