पत्रकारिता ने खो दिया एक अमूल्य पुरोधा : वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण बोथरा को भावभीनी श्रद्धांजलि

राजस्थान/बाड़मेर – बाडमेर के वरिष्ठ पत्रकार एवं बाड़मेर लाइव के संपादक प्रवीण बोथरा के आकस्मिक निधन गुरूवार को जिला मुख्यालय स्थित सूचना केन्द्र में श्रद्धाजंलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरणीय बताया।

इस दौरान जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर रवीन्द्र कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी अभयसिंह, सहायक जनसंपर्क अधिकारी मदन बारूपाल, संस्थापन अधिकारी हस्तीमल राठौड़ के साथ बाड़मेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रेमदान देथा, आईएफ़डब्ल्यूजे के जिलाध्यक्ष महेन्द्रसिंह मुनाबाव, सुरेश जाटोल, महेन्द्रसिंह तारातरा, नरेन्द्र तनसुखाणी,विजय कुमार, राजू माली, लव जांगिड़,राजू चारण मदनदान चारण, जसवंतसिंह चौहान, कैलाशचंद ठाकुर, आनंद आचार्य, भीमराज सोलंकी, धर्मसिंह भाटी, अमृत मथराणी,पीरसिंह धांधू सहित विभिन्न पत्रकार एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने स्वर्गीय प्रवीण बोथरा की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि समर्पित की।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर रवीन्द्र कुमार ने कहा कि प्रवीण बोथरा का निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे न केवल एक सक्रिय पत्रकार थे, बल्कि सामाजिक सरोकारों और नवाचार के क्षेत्र में भी हमेशा आगे रहते थे। उन्होंने मीडिया के साथियों से अपील करते हुए कहा कि आज के दौर में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना बेहद जरूरी है। सभी को समय-समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच अवश्य करवानी चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से स्वर्गीय बोथरा के परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

बाड़मेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रेमदान देथा ने बोथरा के व्यक्तित्व और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रवीण बोथरा ने पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। बाड़मेर की पत्रकारिता को मजबूत बनाने और मीडिया बंधुओं के अधिकारों के लिए उनकी भूमिका सदैव याद रखी जाएगी। उनका योगदान बाड़मेर मीडिया के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा। श्रद्धांजलि सभा के दौरान दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय प्रवीण बोथरा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान बाड़मेर प्रेस क्लब एवं आईएफडब्ल्यूजे से जुड़े पत्रकार साथीगण उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय बोथरा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े होने के साथ बाड़मेर प्रेस क्लब एवं आईएफडब्ल्यूजे के पूर्व जिलाध्यक्ष भी रहे। मौजूदा समय में अजमेर संभाग के प्रभारी का दायित्व संभाल रहे थे।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *