बरेली। प्रेम प्रसंग के चलते दोनों परिवार की सहमति के बाद लव मैरिज करने के बाद एक घर मे रह रही पत्नी परिवार वालों से अलग कमरा लेकर रहने का दवाब बना रही थी। जिससे गुस्साए पति ने पत्नी की जमकर पिटाई लगा दी। जिससे पत्नी की हालत खराब हो गई। मायके वालों ने पहुंचकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रेमनगर के सुर्खा बानखाने मे रहने वाले विनय कुमार ने अपनी बेटी रेखा की शादी डेढ़ साल पहले रिठौरा के रहने वाले हरिओम से की थी। दोनों मे एक दूसरे से परिचित होने के नाते चाहने लगे थे। रेखा के पिता विनय ने बताया कि शादी के बाद से ही दामाद दहेज के लिए शोषण करता रहा है। दोनों तरफ के रिश्तेदारों की मौजूदगी में कई बार समझाने का प्रयास किया। इसके बाद सोमवार को देर शाम झगड़ा होने पर पेट मे लात मार दी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई फोन करने पर पहुंचे मायके वालों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि ससुराल पक्ष के लोग रेखा को कसूरबार मान रहे है।।
बरेली से कपिल यादव
