पति की मौत के बाद महिला से दुष्कर्म का किया प्रयास, मुकदमा दर्ज

बरेली। महिला के पति की मौत के बाद उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने जब इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की। महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर देवर, जेठ समेत ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया। थाना भोजीपुरा क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि चार साल पहले उसके पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद उसके देवर की नीयत उस पर खराब हो गई। देवर सलमान ने उस पर पति की मौत के दो महीने बाद शादी का दबाव बनाया। महिला ने शादी से इनकार कर दिया। जिस पर ससुराल वाले उससे रंजिश मानने लगे। पति की मौत के बाद वह मजदूरी कर अपने तीनों बच्चों को पाल रही थी। छह दिसंबर 2023 को उसके बच्चे आगन मे खेल रहे थे। तभी अचानक उसका देवर सलमान आया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसका जेठ बब्लू, जेठानी शबीना आदि आ गए और देवर का सहयोग करने लगे। महिला के हाथ बांध दिए। शोर मचाने पर पड़ोस के लोग आ गए। महिला आरोपियों की शिकायत करने थाने गई। उसे पुलिस ने जांच करने की बात कहकर भगा दिया। उसके बाद नौ दिसंबर 2023 को सभी लोग उसके पास आए और बोले की इसकी शादी सलमान से कराकर इसको जिस्मफरोशी के धंधे में उतार देगे। महिला उसके बाद अधिकारियों के चक्कर लगाती रही। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया। महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर महिला ने देवर सलमान पुत्र अरमान शाह, जेठ बब्लू, बब्लू की पत्नी शबीना, ननद शबनूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *