न्याय पंचायत जोगीठेर में संकुल बैठक संपन्न:

बरेली – शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर न्याय पंचायत स्तर पर आज पूरे प्रदेश में संकुल बैठक का आयोजन किया गया. न्याय पंचायत जोगीठेर के प्राइमरी विद्यालय जोगीठेर में आज संकुल बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में अकादमी रिसोर्स पर्सन प्रियंका ने बैठक का शुभारंभ सरस्वती माता के पूजन से किया उसके उपरांत उन्होंने केचप शिक्षण विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी शिक्षण संकुल नोडल प्रभारी मोहन सिंह ने बैठक की उपयोगिता पर प्रकाश डाला विद्यालय के प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉक्टर लाल बहादुर गंगवार ने अपने संबोधन में कहा बच्चा जिस प्रकार से सीखना चाहता है अच्छे शिक्षक की पहचान तभी है बह उसी प्रकार से उसको सिखाए कि आसानी से सीख पाए हर विधि हर किसी विद्यार्थी के लिए लागू नहीं हो सकती हम सबको पहले विद्यार्थियों के अधिगम स्तर को पहचानना होगा उसके उपरांत तदनरूप शिक्षण विधि लागू करनी होगी उन्होंने पियरग्रुप एवं कोडिंग डिकोडिंग पर भी चर्चा की. संकुल बैठक में प्रमुख रूप से मीनू रस्तोगी मोहन सिंह शशि बाला जौहरी डॉक्टर नीतू अग्रवाल. आदि ने अपने अनुभवों को साझा किया बैठक की प्रमुख बात रही भारी बारिश में अधिकतर शिक्षकों ने अपनी शिक्षण अधिगम सामग्री के साथ प्रतिभाग किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *