नौतपा से भी अधिक तपेंगे 12 दिन, लू के साथ बढ़ेगी गर्मी

बरेली। मौसम फिर से एक बार तल्ख होने जा रहा है। इसका असर मंगलवार से देखने को मिल भी गया। अब 21 जून तक बहुत अधिक गर्मी और लू झेलनी पड़ सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 21 जून तक अधिकतम तापमान 47 और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री तक चढ़ सकता है। इस लिहाज से 21 जून तक गर्मी अपने चरम पर होगी। यह गर्मी नौतपा से भी अधिक हो सकती है। मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 10 जून से 21 जून तक भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर सकती है। लू चलने से दिक्कतें और भी बढ़ सकती है। बताया कि 23 जून से मानसूनी बारिश शुरू होने की संभावना है। बताया कि बारिश होने पर तापमान 35 डिग्री के करीब होगा। आगे बताया कि वैसे तो इस वक्त अधिकतम सामान्य तापमान 39 और सामान्य न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहना चाहिए, लेकिन यह इससे अधिक है। उन्होंने बताया कि 21 जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक अधिक रहने की संभावना है। बताया कि आने वाले दिनों में 12, 13, 15, 17, 18, 19, 20, 21 जून गर्मी के लिहाज से बेहद संवेदनशील हैं। इन दिनों में जरूरी न होने पर घरों से लोग बाहर न निकलें। ऐसे में अगर घर से निकलना जरूरी है तो सिर पर गमछा, कैप, पूरी आस्तीन की शर्ट, ठंडा पानी साथ रखें। गर्मी की वजह से अगर घबराहट होती है तो इलेक्ट्राल का इस्तेमाल करें, चीनी नमक का घोल बनाकर पिएं। बासी खाना बिल्कुल न खाएं।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *