बरेली। नीलम हत्याकांड मामले में बांछित चल रही दोनो महिलाओं को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। 25 दिसंबर को घटना को अंजाम देने के बाद से दोनों महिलाए फरार चल रही थी। गुरुवार को पुलिस ने दोनों का गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्या मे शामिल दामाद को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आपको बता दे कि थाना इज्जतनगर के कूर्माचल नगर निवासी मनी सिंह पत्नी मनमोहन का आरोप है कि उसकी मां नीलम सक्सेना का 25 दिसंबर को उसके पति ने घर की नौकरियों साक्षी शुक्ला और नैना के साथ मिलकर उसकी मां का मर्डर कर दिया। पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन दोनों महिलाए लंबे समय से फरार चल रहीं थी और मृतका की बेटी को जान से मारने की धमकी दे रही थी। एसएसपी ने कुछ दिन पहले दोनों महिलाओं पर 15-15 हजार रुपये इनाम की घोषणा की थी। दोनों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।।
बरेली से कपिल यादव