निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारियों को दिए निर्देश, 25 बूथों पर रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

बरेली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच खंड स्नातक एवं छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का मतदान 23 अक्तूबर को है। इसके अंतर्गत प्रस्तावित मतदान को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत एसएसपी अनुराग आर्य ने रिजर्व पुलिस लाइन रविन्द्रालय में निर्वाचन ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में तैनात क्षेत्राधिकारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी एवं महिला आरक्षियों को निर्वाचन के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक उत्तरी, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, पुलिस अधीक्षक यातायात आदि रहे। वही बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान 23 अक्टूबर को होगा। जिले में मतदान के लिए 25 बूथ बनाए गए हैं। सभी 25 बूथों के लिए गुरुवार सुबह आठ बजे से पोलिंग पार्टियां संजय कम्युनिटी हॉल से रवाना होंगी। बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए गुरुवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी होनी है। इसके लिए बुधवार देर रात तक संजय कम्युनिटी हॉल में तैयारियां की गईं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने संजय कम्युनिटी हॉल में टेबल पर लगे कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। मंडल में 46699 वोटर पंजीकृत हैं। वहीं बरेली जिले में 6763 वोटर रजिस्टर्ड हैं। हर बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी के साथ तीन मतदान कर्मी होंगे। इसके साथ 1 माइक्रो आब्जर्वर और एक वीडियोग्राफर की तैनाती की गई है। एक सब इंस्पेक्टर और दो आर्म्ड गार्ड पार्टी के साथ सुरक्षा में तैनात होंगे। 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतदान स्थल के अंदर कोई भी व्यक्ति मोबाइल लेकर नहीं जा सकेगा। मोबाइल जमा करने के लिए गेट पर कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी।।

— बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *