नाथनगरी से कछला घाट तक एडीजी ने जांचे सुरक्षा इंतजाम

बरेली। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा ने मंगलवार को कछला घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस लाइन सभागार में सीमावर्ती जनपद के अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर सुरक्षा, यातायात और अंतर्जनपदीय समन्वय को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीजी ने कछला घाट पर गहरे पानी वाले क्षेत्रों में की गई मजबूत बैरिकेडिंग, सुरक्षा रस्सियों, रेड फ्लैग, चेतावनी बोर्ड और सुरक्षित स्नान के इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने गोताखोरों, जल पुलिस, लाइफ जैकेट, रबर ट्यूब और अन्य जीवनरक्षक उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी सक्रियता की जांच करते हुए सभी संसाधनों को हर समय तैयार रखने के निर्देश दिए। साथ ही वॉच टावर, सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, प्रकाश व्यवस्था, मेडिकल सहायता, एंबुलेंस, फायर सर्विस और आपातकालीन रेस्क्यू व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। समीक्षा बैठक में कछला घाट और संपूर्ण कांवड़ मार्ग पर सेक्टरवार ड्यूटी प्रणाली लागू करने, प्रमुख स्थानों पर वॉच टावर स्थापित करने तथा सीसीटीवी और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए सतत निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, मेडिकल कैंप, एंबुलेंस, जीवनरक्षक दवाओं और बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। एडीजी ने बदायूं-कासगंज मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन योजना का प्रभावी पालन कराने, वैकल्पिक मार्गों के स्पष्ट संकेतक लगाने और व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बरेली, बदायूं, संभल, शाहजहांपुर और कासगंज पुलिस के बीच संयुक्त पेट्रोलिंग, चेकपोस्ट, कंट्रोल रूम समन्वय और त्वरित सूचना आदान-प्रदान सुनिश्चित अ करने पर बल दिया। साथ ही ब्लैक स्पॉट पर अतिरिक्त सतर्कता, रात्रि गश्त, बैरिकेडिंग और हर ड्यूटी प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों की पूर्व ब्रीफिंग कर श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने के नि निर्देश दिए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *