नाथनगरी मे महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजे शिवालय

बरेली। जिले भर मे महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सुबह से ही मंदिरों में शिव भक्तों का सैलाब देखा गया। भोलेनाथ के उद्घोष से नाथ नगरी शिव मय हो गई। सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रमुख मंदिरों में पुलिस बल तैनात रहा। आपको बता दें शहर के प्राचीन बाबा अलखनाथ मंदिर, धोपेश्वरनाथ, पशुपतिनाथ, मढ़ीनाथ, वनखंडी नाथ, तपेश्वरनाथ समेत अन्य मंदिरों में सुबह चार बजे से भक्तों का तांता लगा रहा। भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसाद, भांग, धतूरा, बेर, बेलपत्र, शहद व दूध और जल से अभिषेक कर रहे थे। लाइन में लगे शिव भक्त अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ महादेव का जलाभिषेक किया गया। कैंट स्थित बाबा धोपेश्वरनाथ मंदिर मे महाशिवरात्रि के चलते देर रात से भक्तों की भारी भीड़ के चलते बाबा के दर्शन किए जा रहे हैं। लाइन में बच्चे बूढ़े महिला, पुरुष सभी लोग हर हर महादेव के नारे लगाते हुए बाबा के दर्शन कर रहे हैं। मान्यता है कि जो कोई भी सच्चे मन से धोपेश्वरनाथ बाबा से मनोकामना मांगता है। उसकी मनोकामना बाबा पूरी जरूक करते है। वनखंडी नाथ मंदिर में मध्यरात्रि से ही श्रद्धालुओं भीड़ लगना शुरू हो गई थी। तमाम भक्तों ने आधी रात से जलाभिषेक शुरू कर दिया, जबकि मंदिर के महंत और पुजारियों ने रात एक बजे के बाद भोलेनाथ को जल चढ़ाया। इसके अलावा तमाम मंदिरों में भोर में तीन से चार बजे के बीच जलाभिषेक शुरू हुआ। तपेश्वरनाथ मंदिर में सुबह छह बजे से ही भक्तों की लंबी कतार लग गई। भक्तों ने अपने बारी आने पर जलाभिषेक किया। वही मढ़ीनाथ, अलखनाथ, धोपेश्वरनाथ आदि मंदिर के प्रांगण मे मेला लगा था। जहां बच्चे खिलौने आदि की खरीदारी करते नजर आए। बच्चे खिलौने खरीदकर काफी खुश नजर आ रहे थे। शहर से लेकर देहात तक शिव मंदिरों में उल्लास छाया रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *