नशामुक्त भारत निर्माण का लिया संकल्प

बरेली। आर्य पुत्री इंटर कॉलेज में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नशामुक्त, स्वस्थ एवं नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण समाज का निर्माण करना है। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी रजनी ने विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रवेश कुमारी, सभी शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को नशामुक्ति, नैतिक मूल्यों तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई। ब्रह्माकुमारी रजनी ने छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने छात्राओं से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *