नवरात्रि पर देवी प्रतिमाओं पर भक्तों की श्रद्धा समर्पित

*धार्मिक अनुष्ठानों श्रद्धा से आत्मशांति मिलती है – व्यवस्थापक कमलकांत

हमीरपुर। शारदीय नवरात्रि पर देवी मंदिरों दुर्गा पंडाल धार्मिक स्थानों और घरों में विशेष आराधना और विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। शहर और गली गली देवी दरबार सजे हुए हैं | यहां देर रात तक जागरण कार्यक्रम होते रहे हैं |मंदिरों और दुर्गा पंडालों में होने वाली सुबह और शाम की महाआरती में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हो रहे हैं। नगर में करीब आधा सैकड़ा से अधिक स्थानों पर देवी पंडाल लगाए गए हैं। जहां श्रद्धालुओं द्वारा सुबह से पूजा अर्चना कर मां अंबे से सुख समृद्धि की मनोकामना की जाती है | वही नगर के मेरापुर निवासी कमलकान्त ने बताया की वह बिना किसी के सहयोग और चंदा के अपने निजी खर्चे से पिछले 6 वर्षो से अपने निवास पर माँ दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना करते चले आ रहे है , जहा समय समय पर धार्मिक कार्यक्रम भी होते रहते है , प्रतिमा व्यवस्थापक कमलकान्त नें बताया कि नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा की कृपा से उनकी और उनके भक्तों की सेवा करने का अवसर प्राप्त होता है| उन्होंने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों से आत्मशांति मिलती है | उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की कृपा से ही मुझे सेवा करने का अवसर प्राप्त होता है | उनके सहयोगी शैलेन्द्र कुमार , शेखर , देवेन्द्र , किशोरी आदि है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *