नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी का शिक्षक संघ ने किया स्वागत

फरीदपुर, बरेली। शनिवार को बीआरसी केंद्र फरीदपुर पर नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कमल भारती ने फरीदपुर ब्लॉक का कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष कामरान खान, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील शुक्ला, ब्लॉक मंत्री मनोज मिश्रा, तहसील अध्यक्ष राहुल सिंह, शिवम अग्रवाल, अवनेश शंखधार, विवेक शर्मा, अरुण तोमर, हिरदेश तोमर, प्रवीण कुमार, क्षितिज चौहान, भूप सिंह और अरुण गौतम आदि शामिल रहे। इस दौरान शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से खंड शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया। खंड शिक्षा अधिकारी ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *