बरेली। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के एक प्रतिनिधि मंडल के सुरेंद्र सिंह मलिक के नेतृत्व में इज़्जतनगर स्थित इंजीनियरिंग परीक्षण केंद्र मे जाकर कर्मचारियों से वार्ता की। इस अवसर पर कर्मचारियों ने अपनी तमाम समस्याओं से यूनियन पदाधिकारियों को अवगत कराया। जिनके समाधान हेतु मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मलिक ने अधिकारियों से बात कर कुछ समस्याओं का तुरंत समाधान कराया और कुछ समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने यूनियन द्वारा कर्मचारी हित मे कराए गए कुछ प्रमुख कार्यों के बारे मे भी कर्मचारियों को बताया। नरमू द्वारा कराए गए उक्त कार्यों की सराहना करते हुए सभी कर्मचारियों ने नरमू के पदाधिकारियों को आभार जताया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सोमनाथ बैनर्जी, रोहित सिंह, आराम सिंह, एनसी पंत, विप्रेन्द्र ठाकुर, मोहम्मद यूनुस जितेंद्र कुमार इत्यादि उपस्थित थे।।
बरेली से कपिल यादव