बरेली। रंगदारी व धोखाधड़ी के मामले में सगे भाई समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। थाना हाफिजगंज के गांव लभेड़ा उर्फ बुलंदनगर निवासी सगीर रजा खां ने दर्ज करवायी रिपोर्ट में बताया कि वह ह्रदय रोग से परेशान है और कई बर्षो से उसका इलाज चल रहा है। आरोप है कि सगे भाई साहिद खां अपने परिवार के इसरत जहां, तारिक, खालिद, नजमा, रानी के साथ मिलकर षडयंत्र रचकर झूठे मुकदमें फसाने की धमकी देकर उससे चालीस हजार रुपये की रंगदारी मांग रहा था। और न देने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। कुछ माह पूर्व उनके लोगो के डर से उन्होंने चालीस हजार रूपये दे दिये। आरोप है कि वह लोग दोबारा रंगदारी मांगने लगे। और न देने पर झूठे मुकददमों में फंसाने की धमकी दी। जिसके बाद पीडित ने थाना हाफिजगंज में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज की मांग की। जिसपर पुलिस ने सगीर रजा की तहरीर पर उसके सगे भाई साहिद खां, इसरत जहां, तारिक, खालिद, नजमा, रानी, एजाज खां निवासी परतापुर जीवन साहय के खिलाफ रंगदारी मांगने व धोखाधडी करने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।।
बरेली से कपिल यादव
