बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे मे बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह कढ़ी-चावल के भंडारे आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण को कढ़ी-चावल का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया। भंडारों मे नगर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि की कामना की। भंडारा आयोजन में शंकर लाल गुप्ता, बाबू रस्तोगी, राहुल पांडेय, प्रवीण पांडेय, राजकुमार कश्यप, अंकेश माली, बब्लू सैनी, मुदित प्रताप सिंह आदि का सहयोग रहा।।
बरेली से कपिल यादव
