बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे मे गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह कढ़ी-चावल के भंडारे आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण को कढ़ी-चावल का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया। कस्बे के मोहल्ला साहूकारा स्थित मढ़ी मंदिर पर कढ़ी चावल का भंडारा किया गया। जिसमें तमाम श्रद्धालु व बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारों में नगर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि की कामना की। भंडारा आयोजन मे प्रहलाद अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, सभासद ठाकुर धर्मवीर सिंह, सतीश माहेश्वरी, मोहित माहेश्वरी, कपिल यादव सहित मोहल्ले के लोगो का सहयोग रहा।।
बरेली से कपिल यादव
