बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों व कार्यालयो मे ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान जीआईसी चिटौली के छात्र-छात्राओं द्वारा गांव मे प्रभात फेरी निकाली गई। क्षेत्र के बेसिक स्कूलों मे भी ध्वजारोहण किया गया। प्राथमिक विद्यालय चिटौली मे इंचार्ज अध्यापक संदीप कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। यूनिक मांडल इंटर कालेज में प्रबंधक रमन जायसवाल, चंद्रप्रकाश मैमोरियल इंटर कालेज मे प्रबंधक भद्रसेन गंगवार, श्री गुरु हरिकृपा इंटर कालेज मे प्रबंधक राजीव मिश्रा, मुलायम सिंह इंटर कालेज मे प्रबंधक वालेदीन पाल, महेंद्र गायत्री आर्युवेदिक कालेज और त्रिलोक चंद्र डिग्री कॉलेज मे अध्यक्ष डॉ महेन्द्र गंगवार, विधायक डॉ डीसी वर्मा, रेडरोज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अजय सक्सेना ने, नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन इमराना बेगम, ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर, खंड विकास कार्यालय पर कार्यवाहक प्रमुख किरन यादव और बीडीओ आशीष पाल, थाना पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने ध्वजारोहण करके शहीदों को याद करते हुए नमन किया। वही कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएचसी प्रभारी डॉ संचित शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ मौजूद रहा। सहकारी संघ फतेहगंज पश्चिमी के अध्यक्ष प्रेमपाल गंगवार ने ध्वजारोहण किया। जानकी देवी इंटर कालेज प्रधानाचार्य राम संजीवन पांडेय, प्रेस क्लब पर वरिष्ठ पत्रकार तुष्येंद्र युद्धवंशी, दिनेश चंद्र पांडेय ने ध्वजारोहण किया। वही उड़ान ग्लोबल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का समारोह देशभक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लवलेश पाठक, लीगल एडवाइजर, नगर निगम इनवर्टिस यूनिवर्सिटी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। राष्ट्रगान के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरपर्सन रिजवान अली, प्रधानाचार्या सहरिश हुसैन मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
