बरेली। श्री कृष्ण लीला कमेटी की ओर से रही श्री कृष्ण लीला मंचन में कंस वध के बाद शनिवार को श्रीकृष्ण-बलराम की शोभायात्रा नाना उग्रसेन के साथ धूमधाम से निकाली गई। श्रीकृष्ण-बलराम अपने नाना उग्रसेन को साथ लेकर गाजे बाजे के साथ सभी मथुरा नगरी में निकलते हैं और मथुरा वासियों को संदेश देते हैं कि अत्याचारी कंस मारा गया। तुम्हारे राजा महाराज उग्रसेन जीवित व सुरक्षित हैं। अब आप इनकी छत्रछाया में मथुरा नगरी में निवास करियेगा। राजगद्दी (शोभायात्रा) में बैंड बाजे ढोल तासे के साथ झांकियां देवी देवताओं की भव्यता से निकाली गई। शोभायात्रा के साथ एक अखाड़ा करतब दिखाते चल रहा था। शोभा यात्रा मार्ग में तमाम श्रद्धालुओं ने भगवान के स्वरूप की आरती कर पुष्प वर्षा की। वहीं समिति की ओर से सभी को प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा कृष्ण लीला स्थल से शुरू होकर कोहड़ापीर, बानखाना, बीबीएल स्कूल, अलखनाथ मंदिर, किला, कुतुबखाना शिवाजी मार्ग, मठ की चौकी, साहू गोपी नाथ, श्यामगंज, कालीबाड़ी मंदिर, बरेली कॉलेज, सिकलापुर, ताड़ीखाना, बांसमंडी, गणेश मंदिर, रामकथा स्थल पर देर रात विश्राम हुआ।।
बरेली से कपिल यादव
