दो बाइकों की टक्कर से कॉलेज के शिक्षक की मौत

बरेली। जनपद के थाना किला क्षेत्र के गुलाब नगर चौधरी मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय पीयूष कुमार सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह मिनी बाइपास के पास हुआ। पीयूष सीबीगंज के मथुरापुर स्थित उत्कर्ष कॉलेज मे शिक्षक थे। उनकी बाइक किसी दूसरी बाइक से टकरा गई। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई और मौके पर ही उनकी जान चली गई। जिला अस्पताल के शवगृह पर पहुंचे मृतक के पिता विवेक कुमार सिंह ने बताया कि पीयूष रोजाना की तरह सोमवार सुबह नाश्ता करने के बाद कॉलेज जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते मे मिनी बाइपास के पास उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे उत्कर्ष कॉलेज के कुछ छात्रों ने उन्हें पहचान लिया। छात्रों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल लाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। दूसरी बाइक का पता लगाया जा रहा है। ई-रिक्शा पलटकर खाई में गिरा, यात्री की मौत : शीशगढ़। थाना क्षेत्र के गांव लखीमपुर-नगरिया कलां मार्ग पर सवारियों से भरा ई-रिक्शा पलटकर खाई में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की दबकर मौत हो गई। जबकि अन्य सवारियों को मामूली चोटें आई। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम के समय सवारियों से भरा ई-रिक्शा थाना शेरगढ़ के गांव नगरिया कलां जा रहा था। उसमें गांव नगरिया निवासी कन्हई लाल (55) पुत्र पोथीराम भी बैठे थे। शीशगढ़ के गांव लखीमपुर-नगरिया मार्ग पर किच्छा नदी के पुल से पहले मोड़ पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और खाई में गिर गया। हादसे में कन्हई लाल नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक के दो बेटे हैं वह उत्तराखंड के रुद्रपुर जा रहा था, वहीं पर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *