बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र मे जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले। जिसमें दो लोग घायल हो गए। गांव माधौपुर के बाहर खेतों में शराब के नशे मे कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। हार-जीत को लेकर शराब के नशे मे सिकंदर और ओमपाल के बीच कहासुनी हो गई। लोगों ने दोनों को समझाकर शांत करा दिया। दोनों घर चले गए। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे दोनों पक्ष गांव मे फिर आमने सामने आ गए। उनके बीच लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले। जिसमे ओमपाल और सिकंदर चोटिल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो सभी फरार हो गए। दोनों पक्षों ने मामले मे तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात कर दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।।
बरेली से कपिल यादव
