बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के चंदपुर जोगियान गांव स्थित प्राचीन देवीथान दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार, 27 नवंबर को धार्मिक श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ो श्रद्धालुओं को हलवा-चना का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे का आयोजन वीरेंद्र पुरी गोस्वामी एवं श्याम पुरी गोस्वामी के सहयोग से किया गया। आयोजन में साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी सत्येंद्र पुरी गोस्वामी की भी विशेष सहभागिता रही। इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा और समर्पण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री के प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट अनिल कुमार सक्सेना, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ लाल बहादुर गंगवार, भाजपा पार्षद राम सिंह पाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वीरेंद्र पुरी गोस्वामी, भाजपा बूथ अध्यक्ष जितेंद्र पुरी गोस्वामी, हरपाल गिरी गोस्वामी तथा ग्राम प्रधान गौतारा पंकज गंगवार सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
आयोजन के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
भारतीय संस्कृति में अन्नदान और सेवा को विशेष महत्व दिया गया है। भूखे को भोजन कराना और श्रद्धालुओं की सेवा करना सबसे पुण्य कार्यों में से एक है। भंडारे जैसे आयोजन हमें यह संदेश देते हैं कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति के प्रति प्रेम, सम्मान और सहयोग का भाव होना चाहिए। मां दुर्गा के दरबार में आयोजित इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम हमारी आस्था और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखते हैं।
एडवोकेट अनिल कुमार सक्सेना अग्रज एवं प्रतिनिधि वन एवं पर्यावरण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार।
वर्तमान समय में सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखना बेहद आवश्यक है। धार्मिक आयोजन इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों में बुजुर्गों के साथ युवाओं और बच्चों की सहभागिता से नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक परंपराओं, संस्कारों और सामाजिक दायित्वों को समझने का अवसर मिलता है।
