दूसरे धर्म के युवक ने एक मुस्लिम युवती से किया प्रेम विवाह, अब धर्म परिवर्तन कर हुआ फरार

बरेली। जनपद के थाना हाफिजगंज क्षेत्र के दूसरे धर्म के एक युवक ने एक मुस्लिम युवती से छह साल पूर्व प्रेम विवाह कर लिया। बाद मे उसने भी मुस्लिम धर्म अपना कर युवती से निकाह कर लिया। वह उसे साथ लेकर अपने घर मे रहने लगा। इसका उसके परिजनों ने विरोध किया तो वह उसे साथ लेकर दूसरे गांव मे रहने लगा। अब वह उसे छोड़ कर फरार हो गया है। इससे परेशान महिला ने युवक के खिलाफ थाना नवाबगंज मे तहरीर दी है। जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव मे रहने वाली एक मुस्लिम महिला का आरोप है कि थाना हाफिजगंज क्षेत्र के काशीपुर गौटिया गांव में रहने वाले दूसरे धर्म के एक युवक ने उसे छह वर्ष पूर्व अपने प्रेमजाल में फंसा कर तीन मई वर्ष 2019 को उसे एक मंदिर मे ले जाकर विवाह कर लिया। इससे उसने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया। कुछ समय बाद युवक ने इस्लाम धर्म अपना लिया और उससे निकाह कर लिया। इसके बाद वह उसे साथ लेकर अपने घर काशीपुर गौटिया मे रहने लगा। इसका युवक के परिजनों ने विरोध किया तो वह उसे साथ लेकर टांडा सादात गांव मे रहने लगा। महिला का आरोप है कि एक माह पूर्व वह उसे छोड़ कर कही चला गया है। वह उसे फोन कर धमका रहा है कि वह उसके साथ नही रहेगा। वह दूसरा विवाह करेगा। इससे परेशान महिला ने थाना नवाबगंज मे तहरीर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *